तहसील बार एसोसिएशन ने मनाया 25वां स्थापना दिवस

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील बार एसोसिएशन ने अपना 25वां स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के रुप में मनाया। तहसील के अधिवक्ता भवन में आयोजित समारोह में बार के अधिवक्ताओं और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व प्रतिष्ठित व्यक्ति भी सम्मानित किये गये।
मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि भारत की आजादी हो, या देश का नव निर्माण, अधिवक्ताओं ने महती भूमिका निभायी है। देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए चलाए गए स्वतंत्रता संग्राम में कई अधिवक्ताओं का भी योगदान रहा जिनमें महात्मा गांधी, मोतीलाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ही थे।
एसडीएम निजामाबाद रवि कुमार ने कहा कि बार-बेंच में आपसी सामंजस्य से वादकारियों को त्वरित न्याय मिलेगा। इसके लिए वादकारियों के हितों को ध्यान में रखना होगा। तहसीलदार राजू कुमार ने कहा कि बार एवं बेंच के सहयोग से मुकदमों का निस्तारण त्वरित गति से हो, जिससे आम जनमानस में न्याय के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष खलीकुज्जमा एडवोकेट व मंत्री अवधेश यादव ने अधिवक्ताओं की मांग संबंधी ज्ञापन उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी को सौंपा। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल राय, डॉ.शहनवाज एंडोवकेट संजय यादव, रणविजय राय उर्फ मनोज राय, रामाश्रय चतुर्वेदी, संजय यादव, जितेंद्र पांडेय, अमीद अली, गगन कश्यप अनिल कुमार, संतोष गोंड आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्र नाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *