तहसील प्रशासन का अलाव जलाने का दावा हवाहवाई

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में तहसील प्रशासन द्वारा 19 स्थानों पर अलाव जलाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन मजे की बात तो यह है कि तहसील परिसर में ही लोग घास फूस जलाकर तापने को मजबूर हैं।
शासन द्वारा हर साल ठंडी में अलावा जलाने के लिए धन अवमुक्त किया जाता है। तहसील प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए सार्वजनिक स्थानों का चयन किया जाता है। इसी क्रम में फूलपुर तहसील प्रशासन द्वारा नगर पंचायत फूलपुर एवं माहुल सहित पूरे तहसील क्षेत्र में 19 स्थान चिन्हित किए गए हैं। इन चिन्हित स्थानों पर अलावा जलाने के लिए लेखपालों की ड्यूटी भी लगाई गई है। क्षेत्र में कोहरे के साथ ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गयी है। फूलपुर तहसील क्षेत्र में अभी तक कहीं पर भी अलाव नहीं जल रहा है। जबकि तहसील प्रशासन द्वारा फूलपुर नगर में 5 एवं माहुल नगर में 2 स्थानों पर अलावा जलाने के लिए चिन्हित किया गया है।
क्षेत्र में फूलपुर तहसील, माहुल रोड खोरासो, समसाबाद, पल्थी बाजार, पवई चौराहा, मिल्कीपुर, मित्तूपुर, अंबारी चौराहा, फुलवरिया बाजार, पलियामाफी, गनवारा बाजार में अलावा जलाने के लिए चिन्हित किया गया है। तहसील प्रशासन की उदासीनता के चलते बाजारों में लोग खुद की व्यवस्था से अलावा जला रहे हैं।
इस संबंध में एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार का कहना है कि कुल 19 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए संबंधित लेखपालों की ड्यूटी भी लगाई गई है। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया गया है चिन्हित स्थान पर अलाव जलाकर फोटो खींचकर वाट्सप गुरु में डाला जाय।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *