फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुदनीपुर के लखनऊ बलिया मार्ग से सटे गाटा सख्या 90 के बगल से नक्शे में पांच कड़ी की सरकारी अभिलेख में नाली है। विगत 15 दिन पूर्व भूमाफिया प्लाटरो ने दयाशंकर बिजयशंकर पुत्र रामदेव से भूमि क्रय किया। उक्त भूमि तक आने जाने के लिए रास्ता के लिए रामसिंगार व लालचंद से भूमि ली। इन भूमि स्वामियों के भूमि के मध्य सरकारी नाली है, जिसे प्लाटरांे ने मिट्टी डालकर रास्ता बना लिया। जिसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई। अधिकारियों ने सज्ञान में लिया। लेखपाल को निर्देशित कर रिपोर्ट मांगी और शान्त हो गए।
खबरों के प्रकाशन के बाद भूमाफिया प्लाटर रास्ता पूर्ण बना कर आवागमन चालू कर दिया। ग्रामीण किसान की शिकायत की अनदेखी से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी प्रकार से तहसील मुख्यालय के अगल बगल गावो में भूमाफिया प्लाटर सक्रिय हैं जो ग्राम प्रधान लेखपालों के गठजोड़ से सरकारी भूमि पर नाली, नाला, चकमार्ग पर कब्जा कर दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहे हैं। जबकि तहसील के अगल बगल खेती योग्य भूमि को भूमाफिया प्लाटर खरीदकर आवासीय कालोनिया बना दे रहे हैं। पर इन आवासीय कालोनी का निर्माणकर्ता प्रबंधक इन कालोनियो में जल निकासी की ब्यवस्था नही बना रहे हैं। प्लाट बेचकर निकल जा रहे हैं। वर्षा ऋतु में किसान जल जमाव से अपनी फसल गवां दे रहे हैं।
क्षेत्र के इटकोहिया गाव निवासी ध्रुवचंद यादव, हरिश्चन्द यादव, राम लगन, ओम प्रकाश सिह, रामजग, मो.अनवर, हरिश्चन्द, सन्तोष सिह, हर्ष सिह आदि ने स्थानीय व जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवासीय कालोनियों को बसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर सरकारी नाले नालों को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए जल निकासी की ब्यवस्था कराने की मांग की है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय