पोखरे में उतराया मिला किशोरी का शव

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना अंतर्गत राजस्व गांव बिंदवल नवसरवा के पोखरे में किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल नवसरवा गांव निवासी सूरज भारती की बेटी अंशिका भारती 15 वर्ष शुक्रवार की दोपहर से किसी काम से घर से निकली और वापस नहीं आयी। देर होने पर परिजनों द्वारा खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात ग्राम प्रधान अबुजैश उर्फ रूमी द्वारा थाने पर सूचना दी गई की एक बच्ची की लाश गांव के बगल की पोखरी में पड़ी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य व सीओ सगड़ी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये। शव को पोखरी से निकलवा कर उसकी पहचान करायी गई तो अंशिका भारती के रूप में उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
रिपोर्ट-राजनरायन राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *