आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोवर्धन पूजा (भैया दूज) की पूजा के उपरांत पोखरे में स्नान करने गई किशोरी की डूबने से मौत हो गई। बरदह थाना क्षेत्र के अंबिकापुर गांव में शनिवार की दोपहर में समूह में सभी बहने गोवर्धन पूजा के लिए जुटीं और हंसी-खुशी पूजा की। उसके बाद अंबिकापुर निवासी अंतिमा दीक्षित 16 वर्ष व गांव की अन्य बहनें घर से 800 मीटर दक्षिण स्थित पोखरे में एक साथ स्नान करने गई थीं। अंतिमा नहाते समय आचनक पोखरे में डूबने लगी। सहेलियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाईं। साथ गईं सहेलियांे ने आनन- फानन डूबने की सूचना परिजनों व ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणांे ने एक घंटे की कोशिश के बाद अंतिमा को पोखरे निकाला। स्वजनांे ने अचेत अवस्था में अंतिमा को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने अंतिमा को मृत घोषित कर दिया। अंतिमा दीक्षित पांच भाई-बहनों ने सबसे छोटी थी। बड़े भाई आशुतोष, आशीष, बहन प्रियंका, भाई विशाल हैं। मौत की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचीं माता विजयलक्ष्मी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। स्वजनों ने घटना की सूचना बरदह पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल