बाइक की टक्कर से किशोरी घायल

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम बसिला निवासी मासूम यादव 14 वर्ष पुत्र अखिलेश यादव सोमवार दोपहर लगभग 2.30 बजे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी। मासूम यादव मां चंद्रज्योति इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है और वह साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे आजमपुर पुलिया के पास जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों तथा परिजनों द्वारा घायल मासूम को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। गांव वालों के अनुसार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ गया है, जिससे सड़क हादसे आम हो गए हैं।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *