आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना अतरौलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को भगाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र थाना स्थानीय पर शिकायत की कि वादी की लड़की को विशाल यादव पुत्र सभाजीत यादव निवासी मुबारकपुर थाना अतरौलिया बहला फुसाल कर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। सोमवार को पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त विशाल यादव पुत्र सभाजीत यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार