बाइक के धक्के से किशोर घायल

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के केसरी सिंह चौक पर अज्ञात तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क के किनारे खड़े 13 वर्षीय किशोर को जोरदार टक्कर मार दी तथा बाइक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। भाजपा नेता विवेक कुमार जायसवाल भी घटना स्थल पर पहुंच गए तथा डायल 108 नंबर एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी और घायल किशोर को नजदीकी शहीद राजा जय लाल सिंह 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल किशोर बादल पुत्र महेंद्र उम्र 13 वर्ष जो खानपुर फतेह अतरौलिया का निवासी है। बीती रात घर के बाहर खेल रहा था कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं घायल होने की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *