शिक्षकों का धरना चौथे दिन भी रहा जारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चल रहा अनिश्चित कालीन धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. जयशंकर मिश्र तथा संचालन जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया।
धरने को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष डॉ.जयशंकर मिश्र ने कहा कि आज चार दिन से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना चल रहा है लेकिन हमारी मांगो पर जिला विद्यालय निरीक्षक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब 29 अगस्त सोमवार से धरना सुबह 10 बजे से चलेगा और अब संगठन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कार्यों को पूरी तरह से तब तक ठप्प रखेगा जबतक कि हमारी मांगो को निस्तारित नहीं कर दिया जाएगा। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने जनपद के अध्यापकों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की। धरने में संरक्षक रामजन्म सिंह, श्याम नारायण सिंह, अमित श्रीवास्तव, जनार्दन सिंह, अबरार अहमद, राधेश्याम राय, मो. सालिम, सदानंद यादव, प्रकाश प्रजापति, शेर बहादुर सिंह यादव, नन्हें चौरसिया, दिनेश प्रताप सिंह, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *