आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी 25 नवंबर को दिल्ली चलो जंतर मंतर के तहत अटेवा के बैनर तले जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गयी। साथ ही दिल्ली पहुंचने हेतु शिक्षकों को जिम्मेदारियां भी दी गयी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की अगुवाई में पूरे देश के कर्मचारी अपने हक की लड़ाई पुरानी पेंशन जब तक बहाल नहीं होती तब तक इसी तरह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ से 25 नवंबर को सभी कर्मचारी दिल्ली पहुंचकर पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग करेंगे। नवल किशोर ने बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार से हमारे बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन लागू करवाना है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि जनपद से सभी कर्मचारी दिल्ली पहुंचकर अपनी मांगों को बुलंद करेंगे। गुलाब चौरसिया व कन्हैया विश्वकर्मा ने कहा कि देश के सभी कर्मचारियों का हक है पुरानी पेंशन लागू होना चाहिए। इसके लिए जंतर मंतर पहुंच कर अपनी आवाज को बुलंद करना है।
इनसेट–
इन्हें दी गयी है जिम्मेदारी
आजमगढ़। जंतर मंतर पर होने वाली अटेवा की रैली के सफल संचालन के लिए अटेवा जिला कोर इकाई द्वारा डॉ.रामजी वर्मा (जिला महामंत्री, अटेवा आजमगढ़) को इस का रैली प्रभारी नामित किया गया है। इसके साथ ही बैजनाथ कन्नौजिया जिला मंत्री, ओंकार सिंह जिला संगठन मंत्री, मनोज मौर्य जिला संगठन मंत्री, गुलाब चौरसिया जिला मीडिया प्रभारी, बिंदू यादव, ओंकार नाथ, अखिलेश कुमार, संगीता प्रजापति, रिजवाना खातून सदस्यगण जिला कार्यकारिणी, राजनरायन यादव जिला संरक्षक, जिला सोशल मीडिया प्रभारी बद्री कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार को सह रैली प्रभारी नामित किया गया है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार