लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड के कस्बा स्थित सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में शिक्षक लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज से मिलकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
शिक्षकों का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने एक सितम्बर को पारित निर्णय द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के लागू होने के पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को भी सेवा में बने रहने एवं पदोन्नति हेतु टेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है जिससे उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद विद्यालयों में कार्यरत लाखों शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा कार्य स्थायित्व एवं गरिमा पर संकट उत्पन्न हो गया है।
सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि आपने जो पत्रक दिया है इस पत्र को मैं रख रहा हूं और यह आवाज सदन में गूंजेगी। हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से सचेतक की अनुमति से इसको जोरदार तरीके से सदन में उठायेंगे। सरकार की इस नीति को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अपने शिक्षक और गुरजनों के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए कंधा से कंधा मिलाकर समाजवादी पार्टी कार्य करती है और करती रहेगी।
इस अवसर पर अतुल कुमार सिंह, सत्यप्रिय सिंह, मुकेश, नारायण सिंह, अनिल कुमार सरोज, प्रदीप कुमार राणा, संतोष सिंह, राकेश कुमार पांडेय, आशुतोष कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, इंद्रसेन सिंह, गंगा प्रसाद यादव, विश्वजीत, सुनीता, दुर्गावती आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद