आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र पल्हनी अंतर्गत जाफरपुर स्थित बीआरसी कार्यालय के सभागार में गुरुवार को लेखा पर्ची वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे वित्त एवं लेखा अधिकारी विश्वनाथ राम और बीईओ दिनेश कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान ब्लॉक के जीपीएफ से आच्छादित कुल 165 शिक्षक शिक्षिकाओं में लेखा पर्चियां वितरित की गई। शिक्षकों ने लंबित मांगों को पूरा किए जाने पर लेखाधिकारी और विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि लेखाधिकारी ने कहा कि वादे के मुताबिक रिटायरमेंट से पूर्व मेरे द्वारा शिक्षकों में इस लेखा पर्ची का वितरण कर दिया गया। जिससे कि अब शिक्षकों को अपने धनराशि का ब्यौरा जानने में सहूलियत मिलेगी।
इस दौरान वंश बहादुर सिंह, अवध राज सिंह, उपेंद्र दत्त शुक्ल, संजय कुमार सिंह, सुनीता सिंह, कंचन मौर्य, प्रतिभा पांडे, राजन शुक्ला, जितेंद्र, आशा सिंह, शशि कला द्विवेदी, रेनू सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र नाथ यादव, राजेंद्र यादव, संतोष कुमार राय, जसवंत सिंह, कंचन मौर्य, सुनीता सिंह, पूनम मिश्रा, अनुपमा दूबे, प्रतिमा पांडे आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश सिंह ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार