उत्कृष्ण कार्य करने वाली शिक्षिकाएं व आगनवाड़ी कार्यकत्री हुई सम्मानित

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र अतरौलिया में शुक्रवार को शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘हमारा आंगनदृहमारे बच्चे’ के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव रहे।
कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विकासखंड के निपुण बच्चों, उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्री-प्राइमरी, बाल वाटिका, कक्षा एक व दो को आईसीडीएस विभाग के समन्वय से और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में विद्यालय आने के प्रारंभिक चरण में झिझक और भय के कारण ड्रॉपआउट की समस्या सामने आती है, जिसे बाल वाटिका एवं प्री-प्राइमरी कक्षाओं के माध्यम से खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया अपनाकर दूर किया जा रहा है। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सीता यादव, जनपद से आईएसआरजी रामवदन यादव, जयशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *