आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुरानी पेशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा गुरुवार का जुलूस निकाल कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गयी। संयुक्त मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
थ्जला प्रशासन को सौपे पत्रक के माध्यम से पुरानी पेशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 14 लाख व देश के लगभग 70 लाख शिक्षक, कर्मचारी अधिकारी एनपीएस की कमियों के कारण उसका विरोध एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। शिक्षक नेताओं ने कहा कि नवीन पेंशन स्कीम एक दलावा है और शेर बाजार पर आधारित व्यवस्था है। शिक्षक कर्मचारी और अधिकारी इस व्यवस्था से पूरी तरह से निराश हैं क्योकि इसमें बहुत कम मात्रा में पेंशन मिलती है। ऐसी व्यवस्था को पेंशन कहने में शर्म आती है। उन्होने कहा कि प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है और नई ऊचाईयों को छू रहा है ऐसी स्थिति में शिक्षक कर्मचारी व अधिकारी लगातार आप की तरफ उम्मीद की नजर से देख रहे हैं कि आप कर्मचारियों की पीड़ा को समझेगें और उनके बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को बहाल करेगें। नवीन पेंशन में नतो कर्मचारियों का और न ही सरकार का हित है। इस मौके पर सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव, बलवन्त सिंह, विजय कुमार सिन्हा, उपेन्द्र चौहान, चन्द्रजीत यादव, अरविन्द सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार