फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज लगाकर 24 वर्षों से शिक्षक की नौकरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
बीते 11 जुलाई को वादिनी पूजा पाठक खण्ड शिक्षा अधिकारी पवई द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि गोबिन्द पाण्डेय पुत्र त्रिलोकी नाथ निवासी हुसेपुर थाना अतरौलिया सही नाम पता विजय कुमार पाण्डेय द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय फदगुदिया शिक्षा क्षेत्र पवई में कार्यरत है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश मंे थी। मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर अम्बारी चौराहे के पास जनता इण्टर कालेज के पास से विजय कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने बड़े भाई गोविन्द पाण्डेय के नाम पर उनके सार्टीफिकेट की कूट रचना कर सन 1998 से सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहा था। विभागीय जांच बैठी तो फरवरी 2022 से स्कूल छोड़ कर भाग गया और छिपकर कर अपना जीवन यापन कर रहा था।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *