मार्ग दुर्घटना में शिक्षक व ठीकेदार की मौत

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल इंद्रबहादुर सिंह के 38 वर्षीय पुत्र शिक्षक ध्रुवराज सिंह व पत्नी दिव्या सिंह सहायक अध्यापिका जनपद कौशांबी के अलग-प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। पति पत्नी अपने तीन वर्षीय बेटे राघव के साथ प्रयागराज में निवास करते थे। दीपावली पर्व पर देरशाम 24 वर्षीय ठीकेदार विवेक सिंह निवासी जीटीवी नगर प्रयागराज के कहने पर शिक्षक ध्रुवराज सिंह व बेटे राघव के साथ स्विफ्ट कार से दीपावली पर्व पर मजदूरों को त्यौहारी बांटकर कुंडा से वापस लौट रहे थे। हथिगवां थाना क्षेत्र समसपुर गांव के समीप फोरलेन हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में आगे बैठे शिक्षक व ठीकेदार की मौत हो गई। पीछे बैठा तीन वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया। शुक्रवार को देरशाम शिक्षक का शव घर आते ही कोहराम मच गया। पत्नी दिव्या व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *