आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दी टैक्स बार एसोसिएशन ठंडी सड़क मड़या स्थित एक होटल के सभागार में सत्र 2025-26 हेतु चयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही संघ के दिवंगत वरिष्ठ सदस्यों के चित्रों का अनावरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ।
मुख्य अतिथि टैक्स बार एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष रमेश प्रसाद जायसवाल एवं एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवधेश चन्द श्रीवास्तव ने चयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया तथा अधिवक्ता हितार्थ शासन एवं बार कौसिल द्वारा दी जा रही गोजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय संघ के महासचिव देवेन्द्र कुमार शर्मा ने अधिवक्ता हितों के लिये सतत जागरूक रहने की बात कही। जीएसटी में आये दिन आ रही समस्याओं तथा व्यापारी हितों के कुठाराघात पर शासन का ध्यान आकृष्ट कराने के बात को विशिष्ठ अतिथि एवं निर्वतमान प्रान्तीय अध्यक्ष सौरभ सिंह गलहौत ने उठायी। उन्होंने प्रान्तीय संघ एवं सभी अधिवक्ता संघों को इस हेतु आगे आने को कहा।
इस मौके पर अखलाक अहमद, भरत अग्रवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, मो. इरफान, अशोक कुमार सिंह, राज नरायन गुप्त, विनोद कुमार शर्मा, महेन्द्र प्रताप यादव, उमेश श्रीवास्तव, प्रभात बर्नवाल, बद्री प्रसाद गुप्ता, अनिल सिंह, अभिषेक गुप्ता, सत्य प्रकाश लाल श्रीवास्तव, सूर्यभान पाल, रमेश यादव, संतोष उपाध्याय, रतनेश वर्मा, उमेश यादव, राधा रमन पाठक आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सतीश चन्द्र गुप्ता तथा रांचालन मंत्री विपिन गुप्ता ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार