फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एसआईआर डुप्लीकेट मतदाता फीडिंग के बाद अधिकारी कर्मचारी फार्मर रजिस्ट्री में लगाये गए हैं। लगातार कई महीनों से डुप्लीकेट मतदाता आन लाइन फीडिंग चिन्हित करने में लगे पंचायत सहायक सहित सचिव को जिलाधिकारी का सख्त निर्देश प्राप्त हो गया कि सौ प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करायें। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में रविवार के दिन भी पंचायत सहायक सचिव ग्राम पंचायत अधिकारी गांव-गांव भ्रमण कर फार्मर रजिस्ट्री फीडिंग करा रहे हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत फूलपुर राम मिलन ने बताया कि 3256 फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य फूलपुर ब्लाक क्षेत्र को प्राप्त हुआ है जिसके लिए पंचायत सहायक और सचिव को लगाया गया है। नेट सर्वर फेल होने के कारण आनलॉइन फार्मर रजिस्ट्री करने में अत्यधिक कठिनाई हो रही है। फिर भी पंचायत सहायक, सचिव पंचायत कार्यालय पर लगे हुए हैं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय