आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दुर्वासा स्थित सिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर, महलिया कुटी में ब्रह्मलीन सिद्ध संत दुर्वासा महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 श्री मौनी बाबा रामलाल दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आश्रम के महंत श्री श्री 108 शुभम दास जी महाराज ने सैकड़ों साधु-संतों और असहायों को कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि मौनी बाका के सूक्ष्म तत्व से अभी भी लोगों का कल्याण होता है।
मुमुक्षु आश्रम अम्बेडकर नगर के महंत सत्यव्रत ब्रह्मचारी जी महाराज ने मौनी बाबा के महिमा का बखान करते हुए कहा कि संत शिरोमणि श्री मौनीबाबा तपोमूर्ति थे, ऐसे सन्त मिल जाएं तो भगवंत के मिलने में विलम्ब नहीं। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि मौनी बाबा ने अपने साधना और चमत्कारी सिद्धियों के बल पर सदैव लोगों के कल्याण का कार्य किया। उनके आदर्शों का जीवन में अनुसरण करके आध्यात्मिक साधना के समस्त लक्षण सिद्ध होते रहेंगे।
इस मौके पर पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, अंकित महाराज, राजनाथ पांडेय, रास बिहारी सिंह, हाकिम बाबा, सुभाष शास्त्री, रामकवल तिवारी, जयप्रकाश दास, हरिकेश चौबे,कुलबुल सिंह, राममिलन सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार