पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कंधरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में तांत्रिक चंदू और उसकी पत्नी शबनम को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। दो अज्ञात आरोपियों की तलाश सरगर्मी से कर रही है।
मृत महिला के पिता बलिराम यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 6 जुलाई की रात 8 बजे चंदू, उसकी पत्नी शबनम और दो अन्य अज्ञात सहयोगियों ने उनकी बेटी को तंत्रमंत्र के बहाने घर से बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर तंत्र विद्या का हवाला देकर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कंधरापुर थाने की पुलिस ने चंदू, शबनम और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने अवती पहलवानपुर गांव से चंदू और शबनम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अज्ञात आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
रिपोर्ट-बबलू राय