आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के तत्वाधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंची आशा एवं संगिनियो ने जिलाध्यक्ष संध्या सिंह के नेतृत्व में बकाए भुगतान सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ से वार्ता की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी मांग है कि स्टेट से आए समस्त बजट व भुगतान की पारदर्शिता लिस्ट समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर चस्पा कराई जाए। जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद कुछ बहनों के भुगतान में कटौती पर रोक, पेमेंट सीट की जांच और ब्लाकों की समस्याओं व गतिविधियों की निगरानी के लिए मासिक बैठक आहुत की जाए। हम समस्त आशा और संगिनी बहनों का सन 2024 से 2026 तक कई मदों का भुगतान बकाया है जिसमंे हमारी मांग है कि आभा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना नसबंदी, एचबीवाईसी प्रशिक्षण सहित अन्य समस्त बकाए भुगतान को समय से निर्गत किया जाए। ताकि हम सभी अपने बच्चों की शिक्षा दीक्षा परिवार का भरण पोषण कर सके और सरकार की योजनाओं को धरातल पर ठीक ढंग से क्रियान्वित कर सकें।
इस दौरान प्रमिला सिंह, अर्चना चौबे, विनीत राय, गिरजा मौर्य, प्रभा राय, सरिता यादव, गीता यादव, ज्ञानमती यादव, संध्या सिंह, बीना राय, आशा सिंह, मालती राय आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार