मोहम्मदपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मोहम्मदपुर स्थित अमजद अली इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा 12 की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रबंधक डॉ.जमाल अमजद तथा संचालन नूरुद्दीन ने किया।
छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। लुकमान अहमद ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। परिश्रम करके लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रबंधक डॉ.जमाल अमजद ने कहा कि निगाहों में हो जिनके तस्वीर ए मंजिल न राहों के पेचोखम देखते हैं। उप प्रबंधक अदील अमजद ने कहा कि छात्र इस विद्यालय से निकल कर देश विदेश में अपनी कार्यक्षमता का लोहा बनवा रहे हैं। अध्यक्ष नदीम अमजद ने विद्यालय में कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र किशन यादव को सम्मानित किया। फरगाम अहमद ने कहा कि शिक्षा से हम अपनी दिशा और दशा बदल सकते हैं। डॉ.अखिलेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि अथक प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यदि बच्चे लगातार मेहनत करते रहें तो सफलता एक दिन उनके चरण चूमेगी। प्रधानाचार्य अब्दुल राजिक ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नौशाद अहमद, आलोक कुमार श्रीवास्तव, फरहान, मोहम्मद आजम, लुकमान अहमद, नूरुद्दीन, हकीमुद्दीन अली, शब्बर, फहीम, मानिकचंद यादव, विपुल श्रीवास्तव, जफर आलम, सोहराब, तौफीक, विवेक, रामदरश यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-एसपी यादव