कोहरे के दौरान बरतें विशेष सावधानी: राजेंद्र प्रसाद पटेल

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ठंड के मौसम में घने कोहरे को देखते हुए ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल ने वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि कोहरे के दौरान जरा-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सभी वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।
चौकी प्रभारी ने कहा कि आपका जीवन अनमोल है, ऐसे में कोहरे के समय वाहन को धीरे-धीरे और पूरी सतर्कता के साथ चलाएं। ओवर स्पीडिंग, अनावश्यक ओवर टेकिंग और अचानक लेन बदलने से बचें। वाहन चलाते समय लो-बीम हेडलाइट या फॉग लैंप का प्रयोग करें ताकि सामने से आने वाले वाहनों को असुविधा न हो।
उन्होंने वाहन चालकों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने, अचानक ब्रेक न लगाने और जरूरत पड़ने पर धीरे से ब्रेक लगाने की सलाह दी। साथ ही स्पष्ट किया कि मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा न करें। यदि किसी कारणवश वाहन पार्क करना पड़े तो हजार्ड लाइट और डिपर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
ठेकमा चौकी प्रभारी ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं और सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचें। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *