आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह अंतर्गत गुरूवार को चाइल्ड केयर क्लिनिक पर पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.डीडी सिंह ने कहा कि भोजन केवल भूख शांत करने के लिए ही नहीं करना चाहिए। भोजन से शरीर को दिन भर काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है। यही नहीं, शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है, लेकिन होता यह है कि हम भागदौड़ भरी जिंदगी में दौड़ते भागते नाश्ता करते हैं।
डा.सिंह ने कहा कि हम सभी टाइम बेटाइम खाना खाते हैं। यानी कुल मिलाकर मकसद केवल पेट भरना ही होता है। लेकिन जरुरी यह है कि आप अपनी डाइट में कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखे, तभी आप सेहतमंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि एक से सात सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है, जिससे कि लोग अपने खानपान में पौष्टिक चीजे शामिल करें। डॉ.सिंह ने बताया कि प्रत्येक 3 घण्टे के अंतराल पर शार्ट मील (बिस्कुट, छाछ, फल आदि) अवश्य लेना चाहिए। अर्थात 100 से 150 कैलोरी लेना सेहत के लिए फायदेमन्द रहता है।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव