अधिक शराब पीने से दर्जी की मौत

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अत्यधिक शराब के सेवन से 55 वर्षीय दर्जी का की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के पलिया सोफीगंज निवासी 55 वर्षीय विजय राजभर पुत्र सुखलू राजभर कपड़ा सिलाई का काम करता था। होली त्यौहार पर छककर शराब का सेवन किया। देर शाम घर जाते समय रास्ते मंे गिर गया और मौत हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पत्नी कलावती को दी। रोते बिलखते पत्नी शव के पास पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से पति का शव घर ले आयी। होली पर जहां लोग देरशाम एक दूसरे को बधाई देने में मस्त थे, वहीं निधन की सूचना पर मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। पत्नी कलावती ने कहा कि शराब के आदी थे। सुबह से ही शराब का सेवन कर लोगों के घर बधाई देने जा रहे थे कि मौत हो गयी। मृतक के दो लड़के हैं। बड़ा लड़का सोनू अहमदाबाद दूसरा लड़का मोनू शिमला में रहता है। लोगो ने पिता के निधन की सूचना दी है। दोनो लड़कों के आने के बाद गुरुवार की शाम दाह संस्कार किया गया।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *