रामनवमी पर निकाली गयी भगवान श्रीराम सहित चारो भाईयों की झांकी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा मन्दिर पुजारी ऋषि तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई। शुभारम्भ सभी झांकियों के मल्यार्पण, पूजन आरती पश्चात् पुष्प वर्षा कर की गई। प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण राममय हो उठा।
शोभायात्रा भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु श्रीराम जानकी अचारी बाबा मन्दिर परिसर से भगवान श्रीराम जी की झांकी लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान के साथ नगर पंचायत के मा भवानी तिराहा, शनिचर बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, चूना चौक, शंकर जी तिराहा, मेन रोड, सिनेमा रोड, बस स्टॉप, मंगल बाजार, गल्ला मंडी होते हुए पुनः मन्दिर परिसर पहुंची। श्रद्धालु बैंड बाजा, डीजे की धुन पर थिरकते रहे। दुर्गा कीर्तन मण्डली ने पूरे मार्ग भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी। शंकर जी तिराहा पर सुरेश मौर्य, बस स्टॉप पर राजेश मोदनवाल चुट्टूर सद्भावना, गल्ला मंडी चिरंजीव जायसवाल के साथ जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती उतारी गई और मिष्ठान्न वितरण किया गया।
इस अवसर पर जयप्रकाश रूंगटा, अभय सिंह, संतोष शर्मा, सोहन लाल, अरविन्द, राम प्यारे मौर्य आदि श्रद्धालु उपस्थित थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *