फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को सायं विवेकानंद जयंती युवा महोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रमका शुभारंभ स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन से हुआ। राजू, राहुल ने देशभक्ति गीत गाए। स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नगर संघ चालक अरविन्द ने स्वामी जी के जीवन के विविध प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि स्वामी जी ने कहा था ‘उतिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्नबोधत’ अर्थात ‘उठो जागो और लक्ष्य प्राप्त करने तक मत रुको’। स्वामी जी भारतीय अध्यात्म का धर्मध्वज विश्व मंच पर स्थापित किये।
उन्होंने परमात्मा से ज्ञान भक्ति और वैराग्य मांगा। उन्होंने कहा था नर सेवा नारायण सेवा, विनम्र, साहसी, शक्तिशाली बनो। इन्होंने सेवा के प्रकल्प शुरू किया। भगिनी निवेदिता इनके प्रतिभा से प्रभावित होकर अपना संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा में लगा दिया। इस अवसर पर हरिश्चंद्र एडवोकेट, ताराचंद, राजकुमार जिला प्रचारक, रामप्यारे मौर्य, अनिल, सुधीर रावत, कमल, आलोक, अशोक भारती, बसन्त इत्यादि मौजूद रहे। प्रार्थना सौरभ ने कराया। कार्यक्रम उपरान्त मिष्ठान्न वितरण किया गया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय