कागजों तक सीमित है स्वच्छ भारत मिशन अभियान

शेयर करे

फ़ूलपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। स्थानीय ब्लाक के 89 ग्राम पंचायत में वर्षों से खुले में शौच मुक्त अभियान चलाया गया। स्वच्छता ग्राही टीमो द्वारा एक सप्ताह गांव में रात्रि विश्राम कर जगह-जगह नुक्कड़ नाटक जागरूकता अभियान के तहत आम ग्रामीण को जागरुक किया गया। गावों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया, निजी शौचालय के लिए अनुदान दिया गया। सामुदायिक शौचालय पर गांव की स्वयं सहायता समूह के महिला सदस्य की तैनाती की गई। परंतु आज भी साफ सफाई का जहां अभाव है वहीं सामुदायिक शौचालयों पर ताला लगा मिलता है। हद तो तब देखने को मिली नगर पंचायत फ़ूलपुर द्वारा ब्लाक प्रागण में बनवाया गया सामुदायिक शौचालय में साफ सफाई का अभाव है जबकि ब्लाक में 150 के करीब सफाईं कर्मी तैनात हैं। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत फ़ूलपुर चन्द्रप्रकाश दुबे ने बताया कि निरीक्षण का कार्य मेरे द्वारा किया जा रहा है। जहां भी संबंधित कर्मचारी या सफाईं कर्मी द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा है वहां के संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *