लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा लोक सभा लालगंज के विधान सभा निजामाबाद के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, लोक सभा संयोजक विनोद राय, विधान सभा प्रभारी रमाकांत मिश्र उपस्थित रहे।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आगामी दिनों में चुनाव संपन्न कराना है। दिन रात एक कर देना है। लोकसभा लालगंज की सीट पर इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा कर जिताना है। चुनाव संचालन समिति द्वारा 40 दिन में चुनाव संपन्न होने हैं। हर विभाग के साथ हमें बूथ स्तर पर समीक्षा करनी है।
जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि लालगंज का हर कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देगा और लालगंज लोक सभा को जीत कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में लालगंज सीट भी शामिल होगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा दिए गए निर्देश का लालगंज का हर कार्यकर्ता पूरी तरह पालन करेगा। इस अवसर पर जिला मंत्री अजय यादव, शैलेंद्र नाथ, मंडल अध्यक्ष निजामाबाद प्रवीण सिंह, मंडल अध्यक्ष तहबरपुर आशुतोष राय, मंडल अध्यक्ष सरायमीर अनुपम पांडेय, मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर सत्य नारायण भारती, समर सिंह, चंद्रहास राय, अनूप सिंह सहित सभी सेक्टर संयोजक मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद