प्रथम आगमन पर सूरज प्रकाश का हुआ स्वागत

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के लखनऊ से आज़मगढ़ प्रथम जनपद आगमन पर अतरौलिया स्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय पर युवा मोर्चा के लालगंज जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर उनका जोरदार किया। तत्पश्चात उन्हें अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान बढ़ाया गया।
सैकड़ों वाहनों का लंबा काफिला जैसे ही अतरौलिया भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय पहुंचा वैसे ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सबसे कम उम्र के जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत नव नियुक्त जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले शीर्ष नेतृत्व ने जो भी हमें जिम्मेदारी दी है और भरोसा जताया है उसका हम पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। लालगंज लोकसभा चुनाव भी हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं का मांन और सम्मान किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं के बल पर ही लोकसभा चुनाव की तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्र भले ही कम है लेकिन 15 वर्षों का राजनीतिक अनुभव है। आजमगढ़ जनपद में युवाओं के लिए दो मिनी स्टेडियम की स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की तर्ज पर काम होगा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, पुष्कर मिश्रा, हिमांशु पांडे, प्रदीप पांडे, संदीप पांडे, अंकित शुक्ला, गणेश दत्त दुबे, नीतिश सिंह आदि उपस्थित रहे।
बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार- नगर पंचायत बूढ़नपुर चौक पर गौर हरदोहे के महाप्रधान प्रतिनिधि अंकित गुप्ता के नेतृत्व में लालगंज लोकसभा क्षेत्र के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव का क्षेत्र में प्रथम आवागमन पर भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने फूल माला से भव्य स्वागत किया। महाप्रधान प्रतिदिन अंकित गुप्ता द्वारा जिलाध्यक्ष को राधा कृष्ण की प्रतिमा देकर के सम्मानित भी किया गया उन्होंने बताया कि सूरज श्रीवास्तव को लालगंज लोकसभा क्षेत्र की नई जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके रमाशंकर वर्मा संतोष यादव रविकांत त्रिपाठी आगम सिंह रूद्र शर्मा कमला सिंह दीपक प्रदीप रामजन्म अम्बिका सोनी काजल अग्रवाल रूपम पाठक सरोज शीला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार- नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्षों के स्वागत में शनिवार को देरशाम पार्टी कार्यालय पर भाजपा पूर्व जिलामंत्री व भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह के अगुवाई में जिलाध्यक्ष द्वय मनोनयन पर आतिशबाजी कर जुलूस निकालकर मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश के जिला अध्यक्षों में फेर बदल किया है। जनपद में वरिष्ठ नेता कृष्ण पाल व युवा नेता सूरज श्रीवास्तव को जिले की कमान सौंपी गई है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद, अरविन्द सिंह, धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *