पूरी ईमानदारी व मेहनत से करें कर्तव्यों के निर्वहन. पुलिस अधीक्षक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया) स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा ध्वजारोहण कर कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी।

स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा सर्वप्रथम कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारीगण को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी। तत्पश्चात पुलिस लाईन में क्वार्टर गार्द पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उसके उपरान्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए पूर्ण ईमानदारी व मेहनत से कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण की सराहना की गयी। तथा पुलिस महानिदेशक उ.प्र. लखनऊ द्वारा सेवा अभिलेख के आधार पर उ.नि. (लेखा) मनोज कुमार ओझा व मुख्य आरक्षी आदिल हुसैन खॉं को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट- प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *