संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना परिसर में बने नए भवन का उद्घाटन सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन से पहले शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पंडित अमित पाण्डेय ने मंत्रोच्चार के साथ नए भवन का उद्घाटन करवाया।
पुलिस शिक्षक ने कहा कि नए भवन बनने से वादकारीयो के लिए सहूलियत होगी। वह अपनी बात अलग कमरे में थाना प्रभारी से कह सकते हैं। नए भवन में थाना प्रभारी बैठकर वादकारियों की समस्या सुनेंगे। भवन में वादकारीयो के लिए बैठने की भरपूर व्यवस्था है। पुलिस अधीक्षक ने आदेशित किया कि थाने में आए हुए सभी वादकारियों को सम्मान के साथ बैठाया जाए। सम्मानपूर्वक उनकी बात सुनी जाए, यथासंभव अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान कराया जाए जिससे कि वादकारियों को भागदौड़ ना करना पड़े। पुलिस अधीक्षक ने परिसर में बैठे सम्मानित लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो मुझसे बेझिझक मुलाकात कर अपनी बात कह सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस को हमेशा क्षेत्र में लोगों से मित्रवत व्यवहार करना चाहिए। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन, सीओ फूलपुर किरन पाल सिंह, थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश चौबे, राकेश दादा, डॉ सुनील यादव, संतोष यादव, अखिलेश जायसवाल, मोनू जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-राहुल यादव