आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना जहानागंज का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएन आफिस, मालखाना, बैरक, मेस, शौचालय, हवालात को चेक किया गया व कई दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य जहानागंज थाने का औचक निरीक्षण किये। इस दौरान उन्होने थाना परिसर का बारिकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएन आफिस, मालखाना, बैरक, मेस, शौचालय, हवालात को चेक किया गया। इसके बाद उन्होने कई दिशा निर्देश दिये। े थाना परिसर में बने नालियों व चेम्बर की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। थाना परिसर में खड़े वाहनों को अपराध शीर्षकवार खड़ी कर नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। थाना परिसर के जिस हिस्से में बाउन्ड्री नही है उसकों शीघ्र बाउन्ड्री कराने हेतु निर्देशित किया गया। शौचालय व छतों (दीवालो) पर लगे छोटे पौधे को काटने के लिए निर्देशित किया गया। मेस में लगें खिड़कियों में शीघ्र जाली लगवाने हेतु निर्देशित किया गया। मालखाने का निरीक्षण किया गया तथा मालखाने का चार्ज शीघ्र स्थानान्तरण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय में अभिलेखो का अवलोकन किया गया, जनसुनवाई रजिस्टर को चेक किया गया तथा उसका फीड बैक भी लिया गया लम्बित शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट- संतोष यादव