अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रामहि केवल प्रेम पियारा, जान लेहि जौ जानन हारा, अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ उपलक्ष्य में संगीतमयी श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया है। नगर पंचायत के हनुमानगढ़ी पश्चिमी पोखरा स्थित मंदिर पर 14 जनवरी दिन रविवार से प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी सायं काल तक सुंदरकांड और कीर्तन भजन का आयोजन किया गया है। श्री श्री 1008 राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नित्य गोपाल दास जी महाराज अयोध्या धाम (मनीराम दास छावनी) के कृपा पात्र शिष्य राजीव लोचन दास जी महाराज ने बताया कि बड़े ही भाग्य का विषय है कि आज 500 वर्षों के बाद अयोध्यापुरी में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। हम सभी इतना प्रसन्न है कि उसका वर्णन नहीं किया जा सकता। इसी उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री व धर्माचार्य के निर्देश पर भारत में जहां कहीं भी मंदिर है अपने अपने जगह पर ही भगवान का कीर्तन भजन प्रवचन कथा अवश्य करें। अयोध्यापुरी में प्रभु राम बाल रूप में 500 वर्षों के बाद विराजमान होने जा रहे हैं। यह प्रभु राम की असीम कृपा है। उन्होंने इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अधिक से अधिक लोगों से अपील की है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद