सुजीत जायसवाल ने गरीबों को दिया दीपावली किट

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत और सटे ग्राम सभा अतरडीहा में नई उम्मीद सेवा समिति द्वारा दीपावली के अवसर पर दीपावली किट असहाय और गरीब लोगों को 100 घरों में जाकर दिया गया। दीपावली किट पाकर लोगो के चेहरे चमक उठे
नई उम्मीद समिति के प्रबन्धक सुजीत जायसवाल आशु ने बताया कि माहुल नगर से सटे ग्राम पंचायत अतरडीहा में गरीब और असहाय लोगों को दीपावली मनाने के लिए अगरबत्ती, दीया, माचिस, तेल, मीठा आदि सामानों का किट बनाकर घर-घर वितरित किया गया। गरीबों और असहायों की मदद करके ही असली दीपावली मनानी चाहिए। गरीबों और असहायों की मदद ईश्वर की सच्ची सेवा है। हम लोग दीपावली किट वितरण करके गरीबों के दीपावली मनाने का अलग ही आनन्द है। इस अवसर पर लालमन यादव, शेरू पांडेय, दीपक राजभर, विजय सिंह, रमेश राजभर, अनूप गौड़, भारत राजभर, अनुराग राजभर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *