गरीबों की लड़ाई लड़ रही है सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी: महेंद्र

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पल्हना धाम के पास सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र व गदा भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहा कि अति पिछड़ा अति दलित व सभी जाति के गरीब की लड़ाई सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी लड़ने का कार्य कर रही है। देश व प्रदेश में तकनीकी शिक्षा लागू व शिक्षा एक समान बिजली फ्री मिलना चाहिए। राजभर समाज मजाक बनकर रह गया है। लेकिन अब समाज जान चुका है कि किसी नेता के बहकावे में नहीं आना है क्योंकि राजभर के मान सम्मान व स्वाभिमान अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की लड़ाई सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी लड़ने का काम करेगी। उन्होंने ओम प्रकाश राजभर को रंग बदलने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 20 सालों में आजमगढ़ किसी राजभर के बेटे को नेता बनाने का काम नहीं किया। प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी में जुड़ने के लिए अपने विचारों को रखा। इस मौके पर बाबू राम राजभर, उर्मिला राजभर, सीमा राजभर, सुशीला राजभर, रामदुलार राजभर, सोमनाथ राजभर, अरविंद राजभर, हेमंती राजभर, रेनू राजभर, विजय गौड़ आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अजय जायसवाल तथा संचालन आबू सालेह ने किया।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *