अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद की सीमा से अंबेडकर नगर चीनी मिल के लिए गन्ना लेकर जा रही दो ट्रक को सठियाव चीनी मिल के अधिकारियों ने पकड़ा तो समिति बूढनपुर के सचिव ने छोड़ दिया क्षेत्र मे यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।
अतरौलिया के लोहरा टोल प्लाजा के समीप कल देर शाम अम्बेडकर नगर जा रही गन्ना लदी दो ट्रक को मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ विनय प्रताप सिंह ने सूचना पर पहुंचकर रोक लिया तथा इसकी सूचना गन्ना विभाग तथा पुलिस के अधिकारियों को दी मौके पर एसडीएम बुढनपुर, थानाध्यक्ष अतरौलिया,समिति बुढनपुर के सचिव अशोक कुमार सिंह तथा समिति के अध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी भी मौके पर पहुंच गए द्य देर शाम टोल प्लाजा के समीप इस मामले को लेकर घंटो बहस चलती रही द्यमुख्य गन्ना अधिकारी डॉ विनय प्रताप सिंह ने बताया कि गन्ना नगदी और अधिनियम से नियंत्रित फसल है जिसकी बिक्री सरकार द्वारा आवंटित चीनी मिल को ही की जा सकती है जो शुगर कंट्रोल ऑर्डर 1966 के अंतर्गत गन्ना समिति के संरक्षण प्रस्ताव पर आयुक्त द्वारा आरक्षित चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति उस क्षेत्र के किसानो द्वारा किया जाता है आज आजमगढ़ की सीमा में दोनों गन्ना लदे ट्रक आजमगढ़ क्षेत्र से ही गन्ना लेकर जा रहे थे इन्हे रोककर इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने मैन्युअल चालान दिखाया तथा गन्ना के विषय में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके इसीलिए इस गाड़ी को रोका गया है यह गन्ना सगड़ी तहसील क्षेत्र की है जो औने पौने दामों पर किसानों से खरीद कर भेजी जा रही थी हालांकि मौके पर पहुंचे गन्ना समिति के चेयरमैन चंद्रजीत तिवारी तथा सचिव अशोक कुमार सिंह ने मैन्युअल चालान पर उन्ही की गन्ना होने की पुस्टि करते हुए गाड़ी को छोड़वा दिया द्य सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा बाबा ब्रह्मचारी गन्ना केंद्र की चालान दिखाई गई है इसलिए गाड़ियों को छोड़ दिया गया है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद