आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रंगो का पर्व विश्व में पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। जैसे मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण संग होली या अयोध्या में प्रभु श्रीराम संग होली बड़ी धूमधाम के साथ मनायी जाती है। उसी प्रकार सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन द्वारा होली का यह सुंदर पर्व बच्चों के संग मनाया गया। साथ ही सारे बच्चों में गुझिया गुलाल बांटे गए एवं जिन बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी उन बच्चों को पुरस्कार भी अतिथियों द्वारा दिया गया। होली समारोह में शहर के कई अतिथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें पूनम तिवारी, सुमन सिंह, अमित लता सिंह, पूजा सिंह, शिखा पांडे, शानवी, अंकित सिंह, अवनीश उपाध्याय उपस्थित रहे।
यह संस्था पिछले कई वर्षों से शिक्षा से वंचित बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का कार्य गौरी शंकर घाट पर करती आ रही है। संस्था की सचिव साक्षी पांडेय ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य हर्ष जायसवाल, अंशुमन राय, सारिका दुबे, आदित्य चौधरी, जलज, कृष्णा चौधरी, श्रद्धा, पल्लवी, स्मिता उपाध्याय, शरमीन, आलोक, सुधा पांडेय आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार