अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने क्राप सर्वे का किया विरोध

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद इकाई द्वारा अवगत कराया गया है कि संघ ने डिजिटल क्रॉप सर्वे (खसरा पड़ताल) का विरोध करते हुए आगामी तीन सितम्बर को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
संघ ने स्पष्ट किया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे राजस्व विभाग एवं लेखपालों का प्रमुख और मूल दायित्व है। किंतु विडंबना यह है कि वर्तमान समय में इस महत्वपूर्ण कार्य से लेखपालों को मुक्त कर दिया गया है और कृषि विभाग के कर्मचारियों को इस कार्य हेतु बाध्य किया जा रहा है।
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का कहना है कि कृषि विभाग स्वयं अनेक विभागीय उत्तरदायित्वों और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में पहले से ही अत्यधिक व्यस्त है। इन योजनाओं में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि शामिल हैं। इन परिस्थितियों में कृषि विभाग पर अतिरिक्त रूप से डिजिटल क्रॉप सर्वे का भार डालना पूर्णतः अव्यावहारिक, अनुचित और कर्मचारियों के साथ न्यायसंगत नहीं है। यह न केवल विभागीय कार्यों की गुणवत्ता को प्रभावित करेगा बल्कि किसानों तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया भी बाधित होगी। संघ ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कृषि विभाग को इस कार्य से मुक्त न किया गया तो संघ व्यापक स्तर पर आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *