युवा चेतना सम्मान रैली की सफलता हेतु सुभासपा ने लगायी चौपाल

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सुभासपा के युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र राजन राजभर के नेतृत्व में मंगलवार को आजमगढ़ जिले के आधा दर्जन गांवों में चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान खासकर युवाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना गया और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जागरूक किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के संदेश को लोगों तक पहुंचाते हुए 2027 में सुभासपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाने की अपील की। महुआरा और फत्तेपुर गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना गया।
सुभासपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि आगामी 23 फरवरी को परमानपुर चौरी बेलहा कॉलेज, तरवां में युवा चेतना सम्मान रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष रूद्र राजन राजभर ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं, उन्हें शिक्षित रहना चाहिए और अपने समाज को भी शिक्षित करने के साथ-साथ अपने अधिकारों को समझना चाहिए।
इस अवसर पर दीपक सिंह, अक्षय राजभर, शनि वर्मा, कृष्णा राजभर, रामनौमी, दिनेश आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *