सुभासपा ने ब्राह्मणों को किया सम्मानित

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकासखंड स्थित जनता इंटर कॉलेज में सोमवार को सुभासपा द्वारा आयोजित समरसता महारैली में पार्टी के प्रदेश महासचिव रमेश चंद्र दुबे के नेतृत्व में हजारों की संख्या में ब्राह्मणों ने शंखनाद कर कार्यक्रम को सफल बनाया। शंखनाद कार्यक्रम के आयोजन प्रदेश महासचिव रमेश चंद दुबे ने कहा कि इसी मैदान से 2027 का आगाज शुरू हो गया। ब्राह्मणों ने शंख बजा करके यह प्रमाण दे दिया कि आगामी चुनाव में प्रदेश में ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। तीसरी बार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बनेंगे।
उन्होंने कहा कि सपा को आजमगढ़ से साफ करने के लिए ओमप्रकाश राजभर द्वारा इस महारैली का आयोजन किया गया। एक दशक से टूटी जर्जर रोड की कायाकल्प के लिए हमारी पार्टी कटिबद्ध थी जिसका बजट आ चुका है। इसी माह के अंत में रोड का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने सभी ब्राह्मण का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि ब्राह्मणों का हित सुभासपा में सुरक्षित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सभी ब्राह्मणों को सम्मानित किया।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *