लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। खेल महोत्सव के लिए लालगंज तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में कई विद्यालय के छात्र-छात्राओ द्वारा खेल महोत्सव विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।
16 जनवरी से 26 जनवरी तक जिला स्तरीय खेल महोत्सव के लिए तहसील स्तर पर सभी विद्यालयों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लालगंज तहसील मुख्यालय पर ठाकुर विद्या मन्दिर ग्लोबल स्कूल कैथी शंकरपुर व राजकीय बालिका इण्टर कालेज लालंगज, श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इण्टर कालेज लालगंज, रियो वर्ल्ड एकेडमी मनौवां खनियरा, जयनाथ मेमोरियल इण्टर कालेज हरईरामपुर के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज लालगंज परिसर से आजमगढ खेल महोत्सव को सफल बनाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकली। विकसित भारत संकल्प यात्रा नगर पंचायत कटघर लालगंज भ्रमण करते हुए तहसील परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर तहसीलदार लालगंज अरुण कुमार वर्मा, पल्लवी हरमन प्रधानाचार्या, डा.प्रमोद कुमार सिंह, अमित हरमन, नीरज सिंह पिन्टू, प्रीती राव, प्रीति, सुषमा यादव, अनमोल सिंह, राजकुमार पासवान, रामजनम, अभिषेक कुमार आद उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद