तहसील स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खंड लालगंज के अगेहता गांव स्थित रामसूरत स्मारक इंटर कॉलेज में सोमवार को तहसील स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के बाद विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज मेहनाजपुर, यदुनाथ इंटर कॉलेज बहादुरपुर, श्रीकृष्ण गीता इंटर कॉलेज लालगंज, सुंदरलाल स्मारक इंटर कॉलेज श्रीकान्तपुर, कंपोजिट विद्यालय अगेहता, एसबी इंटर कॉलेज लहुआं, गांधी इंटर कॉलेज कूबा, यूपीएस इंटर कॉलेज चिरकिहिट और रामसूरत इंटर कॉलेज अगेहता सहित 10 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
पहले दिन हुए कबड्डी मुकाबले में रामसूरत स्मारक इंटर कॉलेज की अंडर-17 की छात्राओं और अंडर-19 के छात्रों ने बाजी मारी, वहीं एसबी इंटर कॉलेज लहुआं के अंडर-19 छात्रों का भी दबदबा देखने को मिला। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से उत्साहित विधायक बेचई सरोज ने कहा कि खेल को खेल भावना और भाईचारे के साथ खेलना चाहिए। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है और प्रतियोगिताओं के प्रति छात्रों का रुझान भी बढ़ता है।
इस अवसर पर प्रबंधक राजेश शुक्ला, प्रधानाचार्य अमित शुक्ला, विश्वनाथ यादव, ठाकुर सरोज, रविंद्र यादव, अरुण यादव, डब्बू बाबा आदि मौजूद रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधक राजेश शुक्ला ने आगंतुकों का आभार जताया। संचालन रामानंद सागर एडवोकेट ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *