आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल में “विकसित भारत थीम नवाचार हैकाथन 2025 के अंतर्गत शनिवार को को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा।
मुख्य अतिथि डॉ. वर्षा रानी विशेश्वर दुल्चा रहीं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी, फाउंडर प्रिंसिपल रीता राठौर, सह-प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद शुक्ल तथा प्रधानाचार्य करुणापति मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियां शामिल रहीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य करुणापति मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रबंधक डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने घोषणा करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें शिक्षा एवं नवाचार के उद्देश्य से मॉरीशस भेजा जाएगा, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक एवं तकनीकी अनुभव प्राप्त कर सकें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार