शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। छात्र संगठन ने विमला यादव के नेतृत्व में इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा शुल्क में की गयी बढ़ोत्तरी के विरोध में डीएम कार्यालय के सामने बुधवार को प्रदर्शन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पुरानी शुल्क व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विमला यादव ने बताया कि विगत दिनों से इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न कक्षाओं के प्रवेश हास्टल सहित अन्य सुविधाओं के शुल्क में भारी वृद्धि कर दी गयी है। इस विश्वविद्यालय में पूर्वांचल के मध्यम वर्गीय परिवार के छात्र-छात्राएं पढ़ती हैं। इतनी अधिक शुल्क वृद्धि किये जाने से उन सभी गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के छात्र-छात्राओं की शिक्षा वंचित होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की पुनः पुरानी शुल्क को लागू किया जाय। विमला यादव, हरिकेश यादव, संजय निषाद, सारिक खान, मनोज यादव, आनन्द, दिवाकर मौर्या, अंकित मौर्या, तरूण यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *