रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कृषि महाविद्यालय कोटवा में कृषि स्नातक के प्रथम एवं तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा विभिन्न खाद्य उत्पाद बनाए गए हैं। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में विभिन्न प्रकार के खाद्य उत्पाद तैयार किए जाते रहते हैं। इस बार खाद्य प्रसंस्करण कोर्स ने अंतर्गत डॉ.विनय कुमार सिंह एवं डॉ.विमलेश कुमार के मार्गदर्शन में लौकी की बर्फी, मिक्स फ्रूट जैम, मुरब्बा एवं चिली सॉस आदि उत्पाद तैयार किए गए। कृषि में स्नातक कर रहे छात्रों के लिए इस तरह के कोर्स न सिर्फ प्रोत्साहित करते है बल्कि उनके लिए भविष्य निर्धारित करने का काम भी करते हैं। इस अवसर पर डॉ.विनय कुमार सिंह, विनोद कुमार, डॉ.विमलेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार पांडेय, डॉ.रेनू गंगवार तथा छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा