आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत गुरुवार को शिब्ली नेशनल कॉलेज, में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का औपचारिक शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अफ़सर अली ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय धर्म है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें नियमित रूप से रक्तदान कर समाज और राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना चाहिए।
इस अवसर पर शिब्ली नेशनल कॉलेज एवं डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ एनएसएस एवं एनसीसी इकाई के स्वयं सेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे समाज में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर का वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार