फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के पलिया में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बारी में टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। टैबलेट वितरण मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मैगना विद्या नंदन भारती और विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी सूरज अग्रहरी द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार से 15 टैबलेट मिले थे जिसमें 13 टैबलेट का वितरण किया गया है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय