मांगों को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज की छात्र, छात्राओें ने महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए 4 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर जिला प्रशासन को 11 सूत्री मांगों का पत्रक सौंपा। कलेक्ट्रेट कार्यालय पर घंटों प्रदर्शन कर महाविद्यालय के अध्यापकों पर गंभीर आरोप लगाया। छात्र संगठन लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे।
प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं का आरोप है कि महाविद्यालय के अध्यापक कहते हैं कि हम रोड छाप गरीब बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे। छात्रों ने पत्रक में उल्लेख किया है कि पुस्तकालय में पुस्तक का अभाव है। महाविद्यालय में शिक्षकों का अभाव, कॉलेज में मुख्य गेट के सामने ब्रेकर की आवश्यकता, महाविद्यालय में टेबल मेज कुर्सी का अभाव, महाविद्यालय में जनरेटर का अभाव, साइकिल स्टैंड की व्यवस्था महाविद्यालय में कॉमन रूम एवं शौचालय में साफ-सफाई की व्यवस्था प्रयोगात्मक परीक्षा में विलंब आदि मुख्य मुद्दे शामिल थे। छात्र संगठनों ने इसके पूर्व भी महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को अवगत कराया था। लेकिन प्राचार्य द्वारा कोई भी संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गयी। इस अवसर पर गोलू यादव, अजीत यादव, मुकेश यादव, आशीष मौर्य, बाला लखेंद्र, कृष्णा यादव, आदित्य यादव, शशिकांत यादव, दिवाकर, रजाक आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *