वार्षिकोत्सव में सम्मानित किए गये छात्र व शिक्षक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह के मार्गदर्शन में गुरूवार को विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाषण, गायन, एकांकी, लोकगीत, लोकनृत्य, तथा खेलकूद एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता आदि प्रमुख रहे।
भाषण प्रतियोगिता में नैतिक त्रिपाठी कक्षा 10 प्रथम, नितीश राजभर कक्षा 12 द्वितीय, दीपक राजभर कक्षा 11 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गायन प्रतियोगिता में शिवा मोदनवाल कक्षा 10 प्रथम, विशाल चौरसिया 10 द्वितीय तथा दीपांशु चौरसिया कक्षा 9ए तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में सत्यम कक्षा 11 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथमए द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य डॉ.रणधीर सिंह ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिसमें अवनीश यादव कक्षा 9ए सिद्धार्थ यादव कक्षा 10ए देव सिंह कक्षा 11 विज्ञान, नीतीश राजभर कक्षा 11 कला, आदर्श कुमार कक्षा 11 कृषि आदि प्रमुख रहे।
विद्यालय में सत्र 2025-26 में शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य उत्कृष्ट कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए धर्मेंद्र मिश्रा प्रवक्ता रसायन शास्त्र एवं डॉ.बबीता सिंह प्रवक्ता तर्कशास्त्र को प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक डॉ.निरंकार सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र अंगवस्त्रम् एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स छात्रों एवं अभिभावकों के अतिरिक्त यशवंत प्रताप सिंह, डॉ.आमोद कुमार राय, महेंद्र राम, दिनेश कुमार सिंह, सुनील कुमार जायसवाल, बलवंत कुमार श्रीवास्तव, कौशलेंद्र रघुवंशी, गीता सिंह, उमा माधवी, रेखा प्रजापति, अमित कुमार सिंह, कुंवर बलवीर सिंह, सुनील कुमार पाण्डेय, राजेंद्र प्रसाद, दिवाकर सिंह, रमेश यादव, राकेश यादव, रोहित मौर्य, रविंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ.संजय कुमार सिंह ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *